1- पाक प्रधानमंत्री के सलाहकार ने कहा है कि दोनों मुल्कों के बीच नदी जल बंटवारे का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और इसके लिये दानों मुल्कों के बीच जंग भी हो सकती है ।
सरकारी आदमी अपने देशवासियों और फौज का मोराल बढ़ाने के लिये ऐसी फालतू बातें करते रहते हैं । वैसे तो दुनिया देख ही रही है कि तालिबान ने पाकिस्तानी फौज की लंका लगा रखी है । पाकिस्तान में रोज इत्ते सारे बम फट रहे हैं कि आग बुझाने के लिये ससुरों को वाकई में पानी की कमी झेलनी पड़ रही है । आज पाकिस्तान में पानी मंहगा और खून सस्ता हो गया है इसलिये वहाँ की सड़कों पर खून और इन्सानी लोथड़ों की नदियाँ बह रही हैं । चिरकुटों, हमारे भी बड़े अरमान थे कि दो चार बंग्लादेश और बना देते लेकिन तुम खुद ही अपने भगंदर से परेशान ‘उई अम्मा, उई अब्बा, उई अमेरिका’ करते घूम रहे हो । तालिबानी भी एक नम्बर के समलैंगी निकले, अपने अब्बा के पिछवाड़े की ही सेवा करने लगे, पितृभक्त कहीं के ।
2- दूसरी मजेदार खबर ये है कि आस्ट्रेलिया में हसीनायें अपने बॉयफ्रेण्ड से ज्यादा अपने मोबाइल को प्यार करती हैं । बेचारे मोबाइल की तो मौत हो जाती होगी इत्ता प्यार-दुलार पाकर । मार पप्पी-सप्पी ले कर लिथेड़ देती होंगी भैनजी लोग तो मोबाइल प्यारे की तो आइसी-फाइसी में शार्ट सर्किट हो जाता होगा । प्यार के डाइबिटीज का मारा, बेचारा मोबाइल । ऐसी हैवी डूयूटी तो बॉयफ्रेण्ड ही दे सकता है । तैने प्यार में गीला किया तो मैं कहाँ पीछे रहने वाला हूँ । खैर ।
3- तो भइया, साल के अंत में जाकर बेबो को एक अदद हिट फिल्म मिल ही गयी, ‘थ्री इडियट’ । बेबो खुशी के मारे बल्लियाँ उछल रहीं थी कि किसी दिलजले ने आकर कह दिया कि आपका तो रोल ही बित्ता भर है फिल्म में । बेबो गुस्से में लाल पील हो गयीं । ![]()
‘कररर्रू’ डियर फालतू में तुम अपना रहा सहा खून भी जला रही हो । आमिर खान की फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट तो खुद डाइरेक्टर-प्रोडयूसर भी उनसे नहीं छीन सकते फिर फिल्म की हिरोइन की बिसात ही क्या है । इतना ही बहुत है कि तुम्हारा नाम एज़ हिरोइन चला गया फिल्म में । चेतन भगत का हाल तो तुम देख ही रही हो बेचारा फिल्म में एज़ राईटर नाम डलवाने के लिये जमीन आसमान एक किये हुये हैं और तारे हैं कि जमीन पर आते ही नहीं ।
4- पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का कहना है कि वीरेन्द्र सहवाग नये जमाने के ब्रेडमैन हैं । चैपल ने कहा कि जिस तरह से ब्रेबोर्न स्टेडियम में उन्होंने श्रीलंकाई आक्रमण का कत्लेआम किया, वह इस बात का सबूत है कि कि वह यू बोट (जर्मन सैन्य पनडुब्बी) के बाद सबसे बड़ा विध्वंसक है ।
चैपल भाई तुम्हारी बात से हम भी सहमत हैं । वीरू बहुत बड़ा विध्वंसक है । अगर चल गया तो विपक्षी के लिये और नहीं चला तो हमारे लिये । लो जी फिर आउट हो गया दो चऊए मार कर ।

5- और पांचवीं खबर तो ऐसी बम्फाट है कि गिनिज बुक वाले सिर के बल दौड़े चले आयें । मुंबई में सांताक्रूज हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का एक विमान 15 घंटों के लिये हाईजैक रहा लेकिन पुलिस के अदने से सिपाही से लेकर गृहमंत्री तक, किसी के भी कान पर जूं तो छोड़िये शेर, बाघ, सियार, लोमड़ी, उदबिलाव कुछ भी न रेंगा ।
हुआ यूं कि जेद्दा से एक विशेष विमान हाजियों को लेकर दिल्ली आ रहा था । दिल्ली में कोहरा ज्यादा था इसलिये विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतार दिया गया । नये स्टेशन पर उतरना हाजियों का नहीं भाया सो उन्होंने पायलट समेत जहाज के सभी क्रू मेंबर्स को जहाज से उतरने नहीं दिया और जहाज का दरवाजा बंद कर दिया । एयर इंडिया प्रबंधन और हाजियों के बीच काफी बक-झक होने के बाद जहाज को 15 घंटे बाद दिल्ली रवाना किया गया । आल इंडिया केबिन क्रू एसोशिएशन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को इस हाईजैक काण्ड की शिकायत कर के जांच कराने की मांग की है । उन्हें हार्दिक कष्ट इस बात का है कि सी.आई.एस.एफ. और पुलिस वाले पूरी घटना के दौरान कहाँ ताश-पत्ती खेल रहे थे जो एक भी आदमी थ्री नॉट थ्री की राइफल लकर उनकी मदद को नहीं आया । हद कर दी भाई लोगों ने । तो मित्रों ये थी दुनिया की अनोखी प्लेन हाईजैकिंग जिस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया । मैंने इस लिये ध्यान दिया क्योंकि ब्लॉग पर बहुत दिनों से कुछ मसाला नहीं डाला था सो नये साल पर श्रीगणेश कर दिया है । अब आगे की भगवान कार्तिकेय और अम्मा पार्वती जाने । भगवान शंकर का क्या है कि वो तो भंग और धतूरा गटके पड़े रहते हैं कैलाश पर । है कि नहीं । झूठ कह रहा हँ तो बताओ । नहीं बोल रहा हँ तो भी बताओ । जय हो बाबा भाले नाथ की ।
देश प्रेम के दो शब्दों के सामंजस्य में वशीकरण मंत्र है, जादू का सम्मिश्रण हैं । यह वह कसौटी है जिस पर देश भक्तों की परख होती है । - मैथिलीशरण गुप्त























श्री कृष्ण गोविन्दाय नमः स्वाहा .
वक्रतुंड महाकाय कोटि सूर्यसमप्रभ ।
निर्विध्नं कुरू मे देव सर्वकार्येशु सर्वदा ।।
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।
ऊं नमः कमलवासिन्यै स्वाहा .










=>प्रणाम अग्निदेव । 


=>जज साहब, कृपया मुकद्दमे की बारीकियों पर नज़र डालें. मोहतरमा की टांगों से ज्यादा संगीन मुलजिम के अपराध हैं.



<=सर जी जो 14 लाख डालर आपको मिल रहे हैं इनाम के वो हमें दे दीजिये । उनसे हम कुछ हथियार खरीद लेंगे तालिबान और भारत से लड़ने के लिये । इन हथियारों से हमारे मन को शांति मिलेगी और भारत की नींद हराम होगी । 

<=शरीफ औरतों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है । नासपीटा रात दिन पृथ्वी के चक्कर लगाता फिरता है । चांद सी शक्ल पर बड़ा गुमान है न तेरे को । इतनी मार मांरूगा कि शेरो-शायरी से चांद सा चेहरा डिलीट हो जायेगा । 



=>
=>भौं, भौं, भौं, भौं, भौं,
<=अबे साले ! तेरे कू इतना भी नहीं पता कि अतिथि देवो भव होते हैं । फिर सरकारी अतिथि पर भौंक कर तू अपनी हड्डी से भी पंजे धो बैठेगा । सरकारी नौकरी में सिर्फ उसी पर भौंका जाता है जिससे सरकार को खतरा हो ।