Tuesday, February 02, 2010

आश्चर्य किन्तु सत्य

5 आपके सुझाव
आज विश्व में जावन प्रजाति के गैंडों की संख्या मात्र 100 रह गई है !

न्यू गिनी द्वीप पर पक्षियों की कई ऐसी प्रजातियाँ पाई जाती है जिनके पंखों में ज़हर होता है !

कई बार व्यक्ति कलाकार न होते हुए भी कई महत्त्व पूर्ण कम कर जाता है जिससे वह इतिहास में जगह बना लेते है ! चीन के शैनड़ोंग आर्ट्स महाविधालय के एक अध्यापक ने 2007 में शैनड़ोंग म्यूजियम में फ़ॉसिल नामक अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किया था जो पुराने कम्पूटर के पुर्जों की मदद से बनाई गई थी ! इसे अब aap क्या कहेगे !


मित्रों के साथ साँझा करें

Sunday, January 24, 2010

प्रेम करो

2 आपके सुझाव

जेन  संत बेन्जोई ने अपना जीवन बच्चों को शिक्षा देने और उन्हें संस्कारित करने को समर्पित किया हुआ था वे अपने आश्रम में शिक्षा देते की सभी से प्रेम करों ! असह्यों की सेवा  और मदद करों ! एक बार उनके यहाँ एक लड़का चोरी करते हुए पकड़ा गया ! संत ने उसे चोरी न करने की सलाह दी ! परन्तु उस लडके ने फिर चोरी की ! संत ने एक बार फिर उसे क्षमा  कर दिया  ! अन्य   शिष्य  इस बात से दुखी हुए की यह बार बार चोरी करता है और गुरुदेव इसे माफ़ कर देते है ! यह  बात उन्होंने सैट को बताई और कहा की  एसा चलेगा तो हम आश्रम छोड़ कर चले जायेगे ! संत  ने उन सभी को  समझाया की यह लड़का अपने पिता और भाइयों  द्वारा ठुकराया  गया और इसका पिता व्यसनी था ! इसे सुधरने का जिमा हमारा है ! सत ने उन्हें आगे समझाया की तुम अगर आश्रम से चले जाओगे तो अन्य कोई अध्यापक  तुम्हे शिक्षा दे सकता है परन्तु  इस लडके को कोई भी अपने पास नहीं रखना  चाहेगा ! इसे सुधरने का मोका नहीं मिलेगा ! अन्य शिष्यों के साथ उस बालक ने भी  संत की यह बात सुनी ! उसने सभी के सामने कसम खाई की वह भविष्य में कभी भी चोरी नहीं करेगा !आगे चल कर वह बालक सद्कार्यों में ही लगा रहा ! संत का प्रेम का पाठ  सभी शिष्यों ने आत्मसात किया !
मित्रों के साथ साँझा करें

Wednesday, January 20, 2010

अजब गजब

2 आपके सुझाव

कई बार मनुष्य अपने शरीर की किसी विकृति या विशेषता का प्रयोग कुछ अद्भुत कर दिखाने के लिए कर लेता है १ इस प्रकार के प्रयोगों से लोगों कुछ ऐसा देखने को मिलाता हा जो उन्होंने पहले कभियो नहीं देखा होता ! चीन के जियान शहर के झांग योंग्यंग को जब पता चला की वह अपनी झीभ से अपनी नाक को छू सकते है तो वह अपनी इस विशिष्ठ शारीरिक योगता का प्रयोग अपनी झीभ से सुन्दर लेखन ( केलिग्राफी ) करने के लिए करने लगा !  अब वह झीभ को स्याही में डुबो कर सुन्दर सुन्दर चीनी शब्द लिखते है ! भारत में भी ऐसे लोगो की कमी नहीं है जो इससे भ बाद कर करतब दिखाते है ! पिछले  दिनों  एक टी वी चेनल पर भी अजब गजब करतबों पर आधारित एक कार्यक्रम चला था जिसमें भारतीय करतब बाजों ने लोगो को उनकी तारीफ करने पर मजबूर किया ! अजब गजब कारनामों से संसार से नाम कमाने वालों की कमीं नहीं है !

Sunday, January 10, 2010

आओ ऐसे झूला झूले

0 आपके सुझाव
झूला झूलने का अपना एक रोमांच होता है ! हर कोई इसे अनुभव करना चाहता है! लेकिन 2007 में न्यूयार्क अमेरिका के रिचर्ड रोद्रिगुएज ने जिस तरह इस रोमांच को अनुभव किया उसे कोई और अनुभव नहीं करना चाहेगा ! इस 48 वर्षीय रोलर कोस्टर ने 17 दिनों तक एक बड़े झूले पर बिताएं ! उन्होंने यह कारनामा उत्तरी इंग्लेंड के ब्लेकपुल पलैजर बीच पर कर दिखाया था ! वह प्रत्येक एक घंट बाद 5 मिनट का विराम लेता था ! रोलर कोस्टर पर ही खाते पिटे और सोते थे ! इस तरह रिचर्ड ने 8 हज़ार चकर पुरे किये जो 10 हज़ार 1 सौ 40 किलोमीटर बनता था ! ये दुरी ब्लेकपुल से उसके गृह नगर की दुरी के बराबर थी !

Saturday, January 09, 2010

नृत्य शेलियाँ

2 आपके सुझाव
नृत्य के क्षेत्र में विभिन्न देशों में अलग अलग नृत्य शेलियाँ और नृत्य रूपक प्रसिद्ध है ! इनमें से कुछ तो बहुत ही अद्भुत है जिनमें चीन और जापान के ड्रेगन नृत्य है १ इसी प्रकार की एक अद्भुत शेली का नृत्य रोमानिया के सर्कस में शारीरिक कलाबाजियां दिखाने वाले लोआन बेनिआमिन ओप्रिया भी करते है ! वे एक प्लास्टिक की ट्यूब  में छुप कर विभिन्न  तरह की आकृतियों आयर नृत्य   का प्रदर्शन करते है ! अपनी एक सहयिका की मदद से वे ओक्तोपस नृत्य भी दिखाते है इन्हें अपनी इस विशेष प्रकार की कलाबाज़ी में निपुणता हासिल है !

आवागमन



हिंदी में लिखें View Roshan Jaswal's profile on LinkedIn www.blogvani.com चिट्ठाजगत
 
ब्लोगवाणी ! चिठाजगत !
ब्लोगवाणी ! चिठाजगत ! हिंदी टिप्स ! हिमधारा ! ऐसी वाणी बोलिए ! हिंदी ब्लोगों की जीवनधारा ! ब्लोगर्स ट्रिक्स ! हिंदी लोक !

आधारशिला. सर्वाधिकार 2009 आवरण साभार : Brian Gardner Blog Skins